Monday 22 July 2013

नारी का प्रेम और त्याग..

नारी के पति प्रेम प्यार और
त्याग की अजब गाथा है।
राम की भक्ति में चूर
शबरी का अनोखा प्रेम,
गांधारी का पति का साथ देना
आँख पे पट्टी बांधना,
सावित्री का पति के प्राण बचाने को
यमराज से मिलना,
सीता का महलों का आराम छोड़ कर
वन में साथ जाना,
उर्मिला का पति बिन 14 साल
अकेले ही जीवन काटना,
सब भारतीय संस्कृति का परिचायक है,
अदभुत है।

No comments:

Post a Comment